सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सच्चिंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में निर्मित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस पार्क का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने नवाचारी कदम उठाते हुए विद्यालय में साइंस पार्क का निर्माण कर विज्ञान को सरल, सुगम और रोचक बनाने में अहम भूमिका निभाया है। साइंस पार्क के हर्बल गार्डन, विज्ञान, गणित के विभिन्न मॉडल, सुपौल, बिहार और भारत का नक्शा, मानव शरीर के विभिन्न अंगों, गणितीय मॉडल्स, ज्यमितीय आकृतियों, एसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, ज्वालामुखी, ग्लोब आदि को देखकर उन्होंने कहा कि विज्ञान की बुनियादी और वास्तविक शिक्षा देने में यह नवाचारी कदम अनुकरणीय है। साथ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महताब रहमानी भी थे। जिन्होंने जिला के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बने साइंस पार्क के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि इस विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल के कारण बिहार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2024 में पूरे बिहार में दीपिका कुमारी ने छठा स्थान हासिल किया। वहीं युविका कार्यक्रम के तहत इसरो में प्रशिक्षण हेतु पिछले वर्ष प्रेमसागर कुमार तथा इस वर्ष दुर्गेश कुमार चयनित हुआ है। प्रधानाध्यापक डॉ राजीव कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा पूर्वर्ती विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार के अथक मेहनत से साइंस पार्क निर्माण इस रूप में हो पाया है। इसके निर्माण में जिलाधिकारी कौशल कुमार, डीपीओ पीएम पोषण योजना महताब रहमानी सर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कहा कि जब से विद्यालय में इसका निर्माण हुआ है, यहां एक उत्सवी माहौल बन गया है। बच्चे खेल खेल में विज्ञान को सीख रहे हैं। विशेष सचिव शिक्षा विभाग ने इस पर काफ़ी प्रसन्नता व्यक्त किया। औचक निरीक्षण के समय सभी वर्ग संचालित हो रहा था। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ राजीव कुमार, शिक्षक योगेंद्र कुमार योगेश, रोहित कुमार कुश, सुमन सौरभ ,राजेंद्र कुमार झा समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।
किशनपुर : शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने किया उमवि किशनपुर का किया औचक निरीक्षण, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस पार्क का लिया जायजा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं