- घर से भाग कर किया था शादी, दोनों की उम्र है मात्र 15 वर्ष
सुपौल। एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी शैलेशपुर के चेक पोस्ट पर एसएसबी की मानव तस्कर रोधी इकाई द्वारा नेपाल से भारत लाए जा रहे 01 नाबालिग लड़की एवं 01 नाबालिग लड़के को मुक्त कराया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने बताया कि सीमा चौकी शैलेशपुर के क्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 206/01 के समीप एक पारंपरिक मार्ग है, इस मार्ग पर सीमा चौकी द्वारा चेक पोस्ट पर आने जाने वालों की जांच की जाती है। इस क्रम में बुधवार को 45वीं वाहिनी में कार्यरत क्षेत्रक मुख्यालय पुर्णिया के मानव तस्कर रोधी इकाई मुख्य आरक्षी बृज किशोर के नेतृत्व में 02 अन्य कार्मिक एवं उपनि अश्वनि दबास के नेतृत्व में 03 अन्य कार्मिक चेक पोस्ट शैलेशपुर पर तैनात थे। जिसमे दैनिक ड्यूटी के दौरान यह देखा एक लड़का एक लड़की को साथ में नेपाल से भारत ले जा रहा है, इसी क्रम में संदेह के आधार पर रोका गया तथा पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि लड़की की उम्र मात्र 15 वर्ष है एवं लड़के की उम्र 16 वर्ष है। पूर्व में नाबालिक लड़की एवं लड़का घर से भाग कर विवाह किया थे। जो नेपाल से भारत आ रहा था। पूछताछ के दौरान लड़की की पहचान कुनौली थाना क्षेत्र के रूपौली पुनर्वास वार्ड नंबर 19 निवासी स्वाती (काल्पनिक नाम तथा लड़के की पहचान कुनौली निवासी रित्यानंद सदा के पुत्र राजानंद (काल्पनिक नाम) के रूप में की गयी। बताया गया कि मामला प्रेम प्रसंग एवं बाल विवाह का लग रहा था तो आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत नाबालिग लड़की एवं लड़के को भीमनगर थाना को सुपुर्द किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं