सुपौल। किशनपुर बाजार स्थित राष्ट्रीय आपदा समाधान नींव विश्वास भारत कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय संरक्षक हरिओम चक्रवर्ती की अध्यक्षता में बैठक की गई। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मो आदम ने कहा कि आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के समस्याओं के समाधान करने के लिए संगठन हमेशा तैयार रहेगा। इसके लिए जिला से लेकर गांव स्तर तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। संगठन के द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी पर कोशी के दियारा में बसे लोगों को बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा अभियान, आपदा से विस्थापित हुए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण, विक्षिप्त लोगों के लिए भोजन एवं वस्त्र मुहैया करने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि नदियों में डूबने से हो रही मृत्यु दर को कम करने के लिए बच्चे तथा बच्चियों को नि:शुल्क तैराकी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विवाह तथा दहेज प्रथा को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कई निर्णय लिए गए। मौके पर सचिव मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मो खालिद शाह, उपाध्यक्ष ताराकांत झा, न्याय सदस्य मो सरफराज, संरक्षक हरिओम चक्रवर्ती, सुनील कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, विद्यासागर यादव, संजीव कुमार सिंह, जयप्रकाश कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार पासवान, रंजीत कुमार, दिलखुश कुमार, मो शफीउल्लाह, रामसागर रमण, सुरेंद्र कुमार मुखिया, अर्जुन सिंह, जयराम पासवान, महानंद यादव, सुभाष यादव, रितेश वर्मा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं