सुपौल। किसनपुर प्रखंड के नौआबाखर पंचायत के परसाही छींट वार्ड नंबर 05 में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से 11 परिवारों के 11 घर जल गये। जानकारी अनुसार आग सबसे पहले संजय सदा के घर में लगी। देखते ही देखते कामेश्वर सदा, संजय सदा, रामचंद्र सदा, रमेश सदा आदि के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया और सब कुछ जला कर स्वाहा कर दिया। ग्रामीण झमेली साफी, रामकुमार मंडल, मनोहर साह, विजय मंडल, अरविंद यादव आदि ने बताया कि आग की स्थिति इतनी भयानक थी कि आग बुताने कोई व्यक्ति नजदीक नहीं जा पा रहे थे। आग लगभग दो बजे रात्रि में लगी, घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। हो हल्ला सुनने के बाद लोग घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन आग इतना भयानक था कि उसके निकट पहुंच पाना संभव नहीं था। इस बीच इस अगलगी की घटना में मसोमात अलाधीन देवी घर में ही फंस गयी, वह बीमार थी और चल-फिर भी नहीं पा रही थी। काफी मसक्कत के बाद उसे घर से बाहर निकाला गया, इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गयी। इस अगलगी में एक भैंस भी बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी के पति सूर्यनारायण प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया रामप्रसाद साह, मुखिया मनोज कुमार साह घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों का हाल चाल जाना। साथ ही घायल महिला को उपचार करवाने का बात कहा। वहीं सूर्यनारायण प्रसाद यादव ने सभी पीड़ित परिवारों को एक-एक हजार रुपये और सूखा राशन दिया। पूर्व मुखिया रामप्रसाद साह भी सभी पीड़ित परिवारों को सुखा राशन के साथ-साथ एक-एक पॉलिथीन सी और कुछ वस्त्र दिया। प्रखंड प्रमुख के पति पूर्व प्रमुख सूर्यनारायण प्रसाद यादव ने बताया कि इन परिवारों का जो भी सामान था, सभी जलकर राख हो गया। सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। उनके द्वारा जो संभव हुआ, वह अपने तरफ से पीड़ितों को दिया। अब जो सरकारी मुआवजा है, वह शीघ्र ही दिलाने का कार्य करेंगे। इस बाबत अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि अगलगी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जायेगा। तत्काल पॉलिथीन सीट दिया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं