Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : खरीफ कर्मशाला में किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिये किया गया प्रेरित



सुपौल। बसंतपुर ई किसान भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मशाला में किसानों के बीच विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए खरीफ में मक्का, ज्वार, बाजरा, कोदो, चीन आदि मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। 


बीएओ सुधाकर पाण्डेय ने किसानों को बिहार क़ृषि एप्प के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसके माध्यम से विभागीय विभिन्न योजनाओं कि जानकारी मिलेगी। इस एप्प से किसान आवेदन भी कर सकते हैं। इसके साथ अपने उत्पाद के बाजार मूल्य की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।  कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस साल सरकार द्वारा किसानों को खरीफ मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीज एवं कीटनाशी पर अनुदान दिया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में खरीफ मक्का की खेती रबी की तुलना में कम होती है। 

अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई है। मोटे अनाज की जानकारी देकर उन्हें उपज बढ़ाने की बात कही गई है। बताया कि विभिन्न फसलों का चयनित राजस्व ग्राम में 25 एकड़ का कलस्टर बनाया जाएगा। कार्यशाला में गोपाल साह, रंजीत पासवान, आशीष कुमार, रुपेश कुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं