- जन सुराज विचार मंच की हुई बैठक, बिहार की दशा और दिशा पर हुई चर्चा
सुपौल। जन सुराज विचार मंच की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित व्यापार संघ सभा भवन में हुई। वरिष्ठ साहित्यकार अरविंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वर्तमान राजनीति, बिहार की दशा और दिशा तथा इसमें जन सुराज की भागीदारी पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में अरविंद ठाकुर ने कहा कि प्रशांत किशोर ने सत्ता और आर्थिक सुख का मार्ग त्याग कर जनहित में संघर्षपूर्ण रास्ता चुना है। इसके लिए वे गांव-गांव, पंचायत की यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि एक बेहतर बिहार का निर्माण किया जा सके। श्री ठाकुर ने उनके पहल और पुरुषार्थ की सराहना करते लोगों से समर्थन का आह्वान किया।इससे पूर्व बैठक के प्रारंभ में जनसुराज विचार मंच के जिला समन्वयक अमरेन्द्र कुमार अमर ने आगत अतिथियों का स्वागत करते विषय प्रवेश कराया। बताया कि जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर बिहार के विकास और बदलाव के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रशांत किशोर अक्टूबर 2022 को चंपारण के भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा शुरू की है। जिसका उद्देश्य बेहतर बिहार के निर्माण हेतु लोगों को जागरूक करना है।
बिहार में अमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता
लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक सह जनसुराज के जिला कार्यालय प्रभारी डॉ अमन कुमार ने कहा कि जन सुराज व्यवस्था परिवर्तन व जनचेतना के दृष्टिकोण से राज्यव्यापी आन्दोलन है। सही लोग, सही सोच एवं सामूहिक प्रयास जनसुराज के आधार स्तंभ हैं। बिहार में केवल सत्ता परिवर्तन से राज्यवासियों का भला होने वाला नहीं है। इसके लिए अमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह एवं डॉ राजाराम गुप्ता ने कहा कि गलत व्यवस्था के कारण बिहारवासी बद से बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। सभी को एकजुट होकर अपराध मुक्त, शोषण मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त बेहतर बिहार बनाने की जरूरत है।
प्रशांत किशोर के पहल की सराहना
पत्रकार तपेश्वर मिश्र, प्रवीण गोविन्द, लायंस क्लब के धर्मेन्द्र पप्पू, रेडक्रास के सचिव रामकुमार चौधरी, डॉ नीलम सिंह, महेंद्र साहु, उमेश कुमार ठाकुर, मनोरंजन कुमार, अनिल कुमार, अभय तिवारी, रमेश मिश्रा, प्रो श्याम यादव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी लोगों प्रशांत किशोर के पहल की सराहना एवं बिहार में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व बैंक प्रबंधक नीरज किशोर प्रसाद, सुधीर मिश्रा, अधिवक्ता अनुनय ठाकुर, ब्रजेश कुमार मिश्र, गगन कुमार, रामनारायण साह, परमानंद कुमार पप्पू, रविन्द्र कुमार यादव, आशीष चमन, विजय कुमार विमल, दिनेश कुमार राम, मुकेश कुमार यादव, अरूण कुमार झा, सुमन कुमार झा, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं