सुपौल। वेदव्यास सह भीम केवट जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष प्रो रामचन्द्र प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 26 में हुई। जिसमें वेद पुराण और महाभारत के प्रणेता महर्षि वेद व्यास एवं लोकदेव भीम केवट राज्यारोहण समारोह भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ शहर में भव्य झांकी निकाली जायेगी। साथ ही राष्ट्रीय केवट महासभा के गठन का भी निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के संयोजक प्रो रामचन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि व्यास जन्मोत्सव और भीम केवट राज्यारोहण समारोह के अवसर पर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना समय की मांग है। सामाजिक राजनैतिक द्रोह पर अंकुश लगाने के लिए व्यासदेव जी का उपदेश रामबाण साबित होगा। उपाध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की यह जयंती किसी को राजनैतिक माईलेज नहीं देगा। हमारे दरवाजे सभी राजनितिक दलों के लिए खुला है। हमें जो उचित सम्मान और भागीदारी देगा हम उसे गले लगायेंगे। अजय मंडल व बबलू कामत ने कहा वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। शंकर मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में सर्व सम्मति से रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें वार्ड पार्षद शंकर मंडल, बबलू कामत, मिथिलेश मंडल, राजकिशोर कामत, शिवनन्दन कामत के अतिरिक्त करिहो पंचायत के मुखिया जयप्रकाश मंडल, हरदी पश्चिम के मुखिया विनय मंडल, अजय मंडल, नटवर कामत, बिरेन्द्र मंडल, शशिभूषण मंडल शामिल हैं। बैठक में रामनारायण मंडल, बबलू कामत, राजकिशोर कामत, शंकर मंडल, मिथलेश मंडल, शिवनन्दन कामत, जगदीश कामत, रामसुंदर कामत, अजय मंडल, राजेन्द्र मंडल, शशिभूषण मंडल, रामदास मंडल, भरत कामत, विजय कुमार, महेश्वर कामत, हरेकृष्ण कामत, राजेन्द्र मंडल, महेश्वर कामत, जगदीश कामत, महेश कुमार, जोगेन्द्र मंडल, बलराम कुमार, नथुनि मंडल, शंकर मंडल, भूपेन्द्र मंडल, दिनेश मंडल, संतोष कुमार, राजकुमार, सज्जन कुमार आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं