सुपौल। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई अनूप लाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा जागरूकता हेतु महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी एवं चयनित ग्राम नगर परिषद लतौना उत्तर वार्ड नंबर 20, मुसहरी टोला, दलित बस्ती में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ यादव ने बताए कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या, उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 का थीम" समस्याओं को समझना, समाधान तैयार करना और प्रगति को गति देने के लिए डेटा संग्रह करना महत्वपूर्ण है।"बढ़ती जनसंख्या की भयावह स्थिति को देखते हुए यूनाइटेड नेशन द्वारा 11जुलाई 1989 को एक सभा का आयोजन कर विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया। पहला विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 1990 को मनाया गया, जिसमें लगभग 90 देश ने भाग लिया। तब से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जनसंख्या वृद्धि बहुत बड़ा बाधक है। जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण, भुखमरी जैसी समस्या पिछड़े और विकासशील राष्ट्र के सामने उत्पन्न हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए बच्चे को जन्म देने से संबंधित कानून बनाना चाहिए। स्वयं सेवकों को चाहिए की जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करें। वही कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने बताया कि 1955 में पृथ्वी पर 2।8 मिलियन लोग रहते थे,जबकि वर्तमान में विश्व की जनसंख्या लगभग 8 मिलियन से अधिक पहुंच गई है। जिस कारण से प्रदूषण, गरीबी,अशिक्षा बढ़ रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें बाल विवाह, रूढ़िवादी, पौराणिक विचारधारा को हटाना होगा। शिक्षा पर जोर देकर जागरूकता फैलाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें"हम दो हमारे भी दो"का सूत्र याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में आईक्यूए सेल समन्वयक प्रो अशोक कुमार, प्रो अरुण कुमार, प्रो कमलाकांत यादव, डॉ अरुण कुमार, डॉ अरविंद कुमार, प्रो आलोक कुमार, प्रो राजकुमार यादव, प्रो कुलानंद यादव, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कुमारी पूनम, तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष अनुपम कुमार तथा अन्य प्राध्यापकगण मौजूद थे।
त्रिवेणीगंज : देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जनसंख्या वृद्धि बहुत बड़ा बाधक : प्राचार्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं