- काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा यह दिन : विशेश्वर मुखिया
सुपौल। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पार्टी के नेताओं ने आक्रोश जताया है। पार्टी के आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर मुखिया ने बताया कि इस तरह की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री मुखिया ने बताया कि वीआईपी के जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तरीय सभी नेता व कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पार्टी सुप्रीमो के साथ मजबूती से खड़ा है। बताया कि निषाद समाज के लिये यह काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कहा कि यह लोग हमें डरा नहीं सकता है। यह घटनाक्रम कानून व्यवस्था पर कई प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष बुधन मुखिया ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। घटना पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मुखिया, जिला प्रधान महासचिव गिरधारी मुखिया, जिला महासचिव सुरेश मुखिया, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर मुखिया, शिवम कुमार, सुमित कुमार, राम कुमार मुखिया, सुपौल प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मुखिया, राजेश्वर मुखिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं