Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : सभी उर्वरक दुकानदार अपने दुकानों पर लगाएंगे मूल्‍य तालिका



सुपौल।
ई किसान भवन छातापुर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख आशिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, उचित मूल्य पर वितरण तथा कालाबजारी की रोकथाम पर चर्चा की गयी। सीओ सह प्रभारी बीडीओ राकेश कुमार, बीएओ सुधाकर पांडेय, उप प्रमुख संजय कुमार यादव आदि ने उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि निर्धारित मूल्य तालिका को अपने दुकानों पर जरूर प्रदर्शित करें। मूल्यों को लेकर किसानों के बीच कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीइओ से सभी दुकानों पर मूल्य तालिका लगवाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने खरीफ मौसम में किसानों को खाद के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा। उर्वरक उचित दर पर मिले इसका विशेष ख्याल रखना है। कहा कि कृषक बंधुओं पर ही अर्थव्यवस्था निर्भर रहती है। इसलिए किसानों सभी स्तरों पर मदद मिलनी चाहिए।

कृषि समन्वयक अशोक कुमार चौरसिया को लक्ष्मीनियां, ठूंठी, भीमपुर व बलुआ बाजार, चितरंजन कुमार को जीवछपुर, उधमपुर, माधोपुर व मधुबनी, ज्ञानशंकर सिंह को छातापुर, झखाड़गढ, रामपुर व लालगंज, कृत्यानंद महत्मान को लक्ष्मीपुर खूंटी, घिवहा, डहरिया व चुन्नी, नवीन कुमार मंडल को कटहरा, सोहटा, ग्वालपाड़ा तथा सुमन कुमारी को राजेश्वरी पश्चिमी, राजेश्वरी पूर्वी, मोहम्मदगंज व चरणै पंचायत की जिम्मेवारी दी गई है। पंसस विमल झा ने कहा कि बीते वर्ष रसायनिक खाद की किल्लत में जैविक खाद को बढावा मिला था। जैविक खाद को बढावा देने से रसायनिक खाद से निर्भरता कम होगी। सरकार भी यही चाहती है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगवाने का अनुरोध किया। मौके पर बड़ी संख्‍या में किसान मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं