Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : ईनामी अपराधी आशीष यादव गिरफ्तार



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने 25 हजार के ईनामी अपराधी आशीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी शैशव यादव ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना के कांड संख्या 218/2023, दिनांक 03 जून 2023 धारा 25(1-बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम-1959 के अंतर्गत फरार अभियुक्त आशीष कुमार यादव, पिता-गणेश यादव, बभनगामा वार्ड संख्या 09, थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल को थानाध्यक्ष त्रिवेणीगंज एवं उनकी टीम ने विधिवत गिरफ्तार किया है। आशीष पर लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी श्री यादव ने बताया कि ईनामी अपराधी पर त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 172/2022 एवं अनुसूचित जाति जनजाति थाना कांड संख्या 39/2023 दर्ज है। बताया कि आशीष लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस द्वारा आशीष की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय निवासियों में राहत की भावना देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं