सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह जज के रूप में कुमारी सविता, सुनीता अग्रवाल व प्रियदर्शनी कुमारी थी। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की माताओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सबसे पहले संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके बाद डांस, रैंप वॉक, बैलून डांस आदि का भी आयोजन किया गया। संगीत प्रतियोगिता में मिनाक्षी ठाकुर चैंपियन रही। डांस में कंचन देवी, म्यूजिकल चेयर में अनुष्का कुमारी, बैलून गैम में कंचन देवी विनर रही। इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं के बीच भी रैंप वॉक कंपीटिशन हुआ। जिसमें श्रुति जायसवाल प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय एवं तनु प्रिया तृतीय रही।
सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य एवं जज द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम के संचालन में शिवानी कुमारी, नील कमल, शारदा, तनु प्रिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं