सुपौल। छातापुर पुलिस ने शुक्रवार की रात नीतीश हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र यादव को शनिवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र यादव नीतीश हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। वह जदिया थानाक्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड संख्या 12 का रहने वाला है। छातापुर थाना कांड संख्या 464/23 के अनुसंधान में उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।
छातापुर : हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं