सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ए सड़क पर मलाढ गांव के समीप शुक्रवार की रात निर्मली अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। जहॉं तैनात चिकित्सक ने दोनों घायलो की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार किशनपुर प्रखंड के सिंगिआवन गांव वार्ड नंबर 01 निवासी फुदन यादव के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और अपने पड़ोसी बद्री सादा के 25 वर्षीय पुत्र शिव चंद्र कुमार के बाइक पर सवार होकर किशनपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही मलाढ पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे निर्मली अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके से स्कॉर्पियो चालक फरार होने की कोशिश किया। लेकिन लोगों ने उसे किशनपुर बाजार में पकड़ लिया।
घटना के बाद निर्मली अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उनके वाहन से दुर्घटना हुआ है। लेकिन उस समय वे वाहन में सवार नहीं थे। डीएसपी सह थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो व बाइक को जब्त कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं