सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर खेल मैदान में एकल अभियान द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकल अभियान अंचल सुपौल अध्यक्ष डॉ राजा कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, विमलेंदु ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रगान के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कुश्ती इत्यादि खेलों में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर एकल अभियान संभाग उत्तर बिहार खेल प्रमुख देव कुमार, राम कुमार, रंजीत कुमार, ललन कुमार, प्रदीप कुमार, लाखो कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सरिता कुमारी, पूजा कुमारी, रिंकू कुमार, संगीता देवी, नेहा कुमारी, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, स्वेता गुप्ता, सीमा कुमारी, सिंपल कुमारी आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं