Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा


सुपौल। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्थानीय सप्तकोशी होटल में समाजसेवी एवं वैश्य समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वैश्य समाज के प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमता प्रसाद गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान आगामी 14 जून को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में वीरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित होगा। सभी उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दीपक भगत, विनोद ठाकुर, सुधीर प्रसाद गुप्ता, बीरेंद्र प्रसाद, गोपी कृष्ण लालू, प्रदीप कुमार, किशोर भगत, उमेश कुमार, सुशील कुमार, मोहन प्रसाद रस्तोगी, अनिल चौधरी, संजय केशरी, ललित कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, गिरीश प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं