Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर छातापुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी



सुपौल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार शानदार जीत के उपलक्ष्य में छातापुर में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए गए।

मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है कि हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने से हरियाणा को स्थिर और मजबूत सरकार मिली है, जिसका लाभ हरियाणा के लोगों को चहुमुंखी विकास के रूप में मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यालय बाजार में आम लोगों के बीच जलेबी का वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय, महामंत्री सत्यप्रकाश, भाजयूमों मंडल महामंत्री रवि पांडेय, मिडिया प्रभारी रामटहल भगत, मंडल मंत्री गुंजन भगत, छोटू भगत, रामलखन पासवान, तरूण सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं