Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : पुलिस ने 144 लीटर नेपाली शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार

 


सुपौल। किशनपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को बेरिया मोड़ के समीप एक टाटा इंडिगा कार से 144 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने चिकनी गांव निवासी एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 01 बीई 1259 की एक इंडिगा कार बेरिया मोड़ होते हुए किशनपुर की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को चिह्नित स्थल पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही कार सवार तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर सीट पर रखे चार बोरों से 16 कार्टून नेपाली शराब बरामद हुई। जांच में कुल 480 बोतल “दिलवाले” ब्रांड की नेपाली शराब मिली, जिसकी कुल मात्रा 144 लीटर बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकनी गांव वार्ड संख्या-09 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं छापेमारी के दौरान एक अन्य कारोबारी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त कार एवं शराब को थाना लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं