सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय वेश्म में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) धीरज ने की।
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की मौजूदगी में कागजातों की जांच के बाद की गई। सीओ धीरज ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि दो नए आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजातों के अभाव में दोनों पक्षों को अगली तिथि निर्धारित कर बुलाया गया है।
सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्राप्त आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्ष सुनवाई कर मामलों का समाधान किया जाता है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझौते एवं ग्रामीण स्तर पर मिल-बैठकर सुलझाने का प्रयास करें, ताकि लोगों को न्यायालय अथवा अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
इस अवसर पर भपटियाही थाना के एसआई रंजीत कुमार सिंह, सीआई दशरथ मरैया सहित अन्य जमीन मालिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं