Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि, भारत रत्न देने की उठी मांग



सुपौल। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिए, क्योंकि वे बिहार के विकास और स्वच्छ राजनीति के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह को दुनिया से गए 64 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन वे आज भी स्वच्छ राजनीति की चाह रखने वाले लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अगर भ्रष्टाचार, वंशवाद और जातिवाद जैसी राजनीतिक बीमारियों से बचना है, तो उनके आदर्शों पर चलना ही एकमात्र उपाय है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे भारत रत्न के स्वाभाविक हकदार थे और उन्हें इससे वंचित रखना बिहारी स्वाभिमान के खिलाफ है। उनके दलित प्रेम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण देवघर मंदिर में दलितों के साथ पूजा करना था। उन्होंने जमींदारी प्रथा को समाप्त किया और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सिंदरी बोकारो इस्पात संयंत्र, पतरातू थर्मल पावर, बरौनी रिफाइनरी, डालमिया नगर उद्योग समूह, अशोक पेपर मिल और दर्जनों चीनी कारखानों की स्थापना उनके विकास के प्रति समर्पण का उदाहरण हैं।

इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद किशोर ठाकुर उर्फ साधु ठाकुर, चंद्रिका देवी, लक्ष्मण ठाकुर, विजय ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय शंकर चौबे, भावेश ठाकुर, तुलसी ठाकुर, नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, पिंटू ठाकुर, साकेत प्रसार, मुकेश कुमार, संजीव ठाकुर, राजीव ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं