सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनी ग्राम रक्षा दल
पटना (22 मार्च 2026)। बिहार दिवस के मौके पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के प्रदेश सचिव बजरंग कुमार ने पटना में वरिष्ठ अधिकारी विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बिहार दिवस पर यह बैठक राज्य की सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प दर्शाती है।
सुपौल के बजरंग कुमार वर्षों से संगठन के प्रति समर्पित हैं। वे कई वर्षों से ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र संगठन में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रहरी, स्कूल सुरक्षा, चुनाव ड्यूटी और आपदा प्रबंधन में पुलिस को सहयोग प्रदान करता है।


कोई टिप्पणी नहीं