Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : राजद द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, युवाओं और किसानों ने की सदस्‍यता ग्रहण


सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत में शनिवार को राजद का सदस्यता अभियान भवेश कुमार सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। ब्रह्मदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार और प्रदेश सचिव श्याम यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस मौके पर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह सहित दर्जनों युवा, महिलाएं और किसानों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष श्री सरदार और प्रदेश सचिव श्री यादव ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने राजद को गरीबों और वंचितों की पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा गरीबों की आवाज उठाने का काम करती है। उन्होंने सदस्यता लेने वालों को राजद की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव श्याम यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। भ्रष्टाचार ब्लॉक और थाने तक फैला हुआ है, और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा।

कार्यक्रम में मानगंज पश्चिम पंचायत के मुखिया दिनेश सरदार, जिप सदस्य प्रवेश प्रवीण, बलबीर यादव, बीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, पूर्व मुखिया लक्ष्मी नारायण सरदार, सज्जन यादव, जगदेव राम सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राजद की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं