Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बीएनएमयू स्नातक सत्र 2023-27 तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की तिथियों में बदलाव, नई तिथियां जारी


सुपौल। बीएनएमयू (भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा) के स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना (पत्रांक परीक्षा / गो0-141/25 दिनांक 29.01.2025) के अनुसार, 31 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक निर्धारित परीक्षाओं को इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2025 के कारण स्थगित कर दिया गया है।

अब ये परीक्षाएँ 27 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक पूर्व निर्धारित समय एवं परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • 31.01.2025 को होने वाली परीक्षा – अब 27.02.2025 को होगी।
  • 01.02.2025 को होने वाली परीक्षा – अब 28.02.2025 को होगी।
  • 02.02.2025 को होने वाली परीक्षा – अब 01.03.2025 को होगी।
  • 04.02.2025 को होने वाली परीक्षा – अब 03.03.2025 को होगी।
  • 05.02.2025 को होने वाली परीक्षा – अब 04.03.2025 को होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियों को जारी रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं