Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : दो बोतल देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, एक अन्य वारंटी भी भेजा गया जेल



सुपौल। पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद क्षेत्र में नशे के कारोबार और शराब सेवन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिपरा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर से पुलिस ने दो बोतल देशी शराब के साथ तीन लोगों को एक नई बिना नंबर की पल्सर बाइक सहित हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड संख्या 6 निवासी प्रभाष शर्मा, कुमारखंड थाना क्षेत्र के राधूनिया वार्ड 7 निवासी कृष्ण शर्मा तथा पिपरा थाना क्षेत्र के झिटकियाही वार्ड 15 निवासी बाबू नंद यादव के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 85/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में थाना कांड संख्या 40/26 के अभियुक्त रामपुर कमलाघाट वार्ड 5 निवासी रामदेव सादा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अपराध नियंत्रण तथा शराब पीने वालों और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत दो अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं