Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चापाकल मरम्मति दल को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



सुपौल। डीएम सावन कुमार द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सुपौल के चलंत चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों / क्षेत्र में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पी०एच०ई०डी० द्वारा नगर निकाय एवं प्रखंडों के ग्रामीण इलाके में स्थापित किए गए सरकारी चापाकल के रख-रखाव एवं मरम्मति के लिए सभी प्रखंडों में कुल 11 चलंत मरम्मति दल जिसमें चापाकल मिस्त्री, खलासी व अन्य कर्मी हैं, भेजी जा रहे हैं। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सुपौल अन्तर्गत कुल 1,595 IM ।। चापाकल एवं 16,353 सिंगूर / साधारण चापाकल है।

चापाकल मरम्मति हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल के नियंत्रण कक्ष नंबर 06473-223669 या टॉल फ्रि नम्बर 18001231121 पर अपना शिकायत दर्ज कि जा सकती है। इस जिला नियंत्रण कक्ष नंबर पर जैसे हीं कॉल आएगा, तो चापाकल मिस्त्री, खलासी व अन्य कर्मी को सूचित की जायेगी एवं अविलम्ब चलंत मरम्मति दल को समाधान हेतु भेजी जायेगी। इससे आम जनता को बहुत फायदा होगा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सुपौल से संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मोबाईल संपर्क संख्या निम्नवत है जिसपे भी पेयजल सम्बन्धित शिकायत दर्ज की जा सकती है।

1. ई० जिसान हैदर, सहायक अभियंता, सुपौल (9552784777)

2. ई० लाल बाबु साह, सहायक अभियंता, त्रिवेणीगंज (7970811856)

3. ई० नीरज कुमार, सहायक अभियंता, वीरपुर (6202422906)

4. ई० पिंकु कुमार मंडल, सहायक अभियंता, निर्मली (9113763339)

5. ई० धीरज कुमार सिंह, कनीय अभियंता, सुपौल (7598524525)

6. ई० अविनाश कुमार, कनीय अभियंता, किशनपुर (9162028870)

7. ई० अरूण कुमार, कनीय अभियंता, सरायगढ़-भपटियाही (8757751032)

8. ई० मिठु कुमार, कनीय अभियंता, त्रिवेणीगंज, (7544827849)

9. ई० प्रदीप शर्मा, कनीय अभियंता, छातापुर (8210894579)

10. ई० धीरज कुमार, कनीय अभियंता, पिपरा (8539845527)

11. ई० शंकर कुमार, कनीय अभियंता, बसंतपुर (8541805922)

12. ई0 सनोज कुमार, कनीय अभियंता, प्रतापगंज (9572827350)

13. ई0 मुन्ना कुमार, कनीय अभियंता, राघोपुर (7544958381)

14. ई० श्रीमति नीलू भारती, कनीय अभियंता, मरौना (6204325060)

15. ई० दूर्गानन्द राम, कनीय अभियंता, निर्मली (9162434499)

जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के दिनों में जितने भी चापाकल है, वह सुचारू रूप से काम करें । उन्होनें कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सरकारी संस्थान / विधालयों में जितने भी चापाकल है वे चालू रहे। उन्होंने नल-जल योजना को क्रियाशील रखने को कहा। जिलाधिकारी के द्वारा पी०एच०ई०डी० के सभी पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता को कार्य की देख-रेख व अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं