Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत-नेपाल सीमा पर 108 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो मादा खच्चर जब्त

 



सुपौल। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी कुनौली ने नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो मादा खच्चरों को भी जब्त किया गया।

इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी कुनौली क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत एक नाका दल का गठन कर कोसी क्षेत्र के पलार वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई।

नाका ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति नेपाल की ओर से कोसी नदी के पलार मार्ग से दो खच्चरों पर सामान लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण मुखिया, निवासी ग्राम ढलवा, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया।

खच्चरों पर लदे सामान की तलाशी लेने पर उसमें से नेपाली ब्रांड की “दिलवाले” शराब कुल 108 लीटर बरामद की गई। इसके बाद एसएसबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद शराब और दोनों खच्चरों को जब्त कर लिया।

एसएसबी ने आरोपी सहित बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कुनौली, जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया है।इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नीरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं