सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का कृषि क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और किसान रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है और कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि को और सशक्त बनाने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, आत्मा अध्यक्ष शिवराम यादव, कृषि कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, एटीएम भगवत प्रसाद यादव, विद्या सुमन, एकाउंटेंट लवली कुमारी, कार्यपालक सहायक प्रमंजन कुमार सहित किसान सलाहकार चंदन कुमार सिंह, राजेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, रत्नेश कुमार, देवेंद्र भारती, श्याम कुमार भारती, किसान उपेंद्र शर्मा, शशि कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं