सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, कृषि यांत्रीकरण, मिट्टी जांच एवं उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि समय पर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए कार्यों में तेजी लाना आवश्यक है। साथ ही पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं