Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद के दो मामलों का हुआ निपटारा


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने की। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े दो मामलों का त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा, तीन नए मामले दर्ज किए गए, जिनकी सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।

जनता दरबार में एसआई सुरेश गोस्वामी, राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार, मो. इसराफील सहित कई फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मामलों को निष्पक्ष तरीके से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि आमजन को राहत मिले और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं