Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी, राष्ट्र जागरण महायज्ञ का हुआ आयोजन


सुपौल। गंगा दशहरा और गायत्री जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को पिपरा में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत भोर में प्रभात फेरी से हुई, जो बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई गांधी क्लब परिसर पहुंची। यहां पांच कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।

यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शाखा पिपरा की ओर से विश्व कल्याण एवं प्राणी मात्र के उद्धार के उद्देश्य से किया गया। यज्ञ के माध्यम से विश्व में व्याप्त संकटों की निवृत्ति और जनमानस में सकारात्मकता का संचार करने का संकल्प लिया गया।

गंगा दशहरा के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि भगवान भगीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए घोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ। इसी पावन दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में बद्री नारायण गुप्ता, भोला चौधरी, गायत्री परिवार के प्रखंड अध्यक्ष उदय चंद्र जायसवाल, प्रमुख श्रमदानी सुशील चौधरी, शत्रुघ्न रत्न, मुकुंद चौधरी, किरण जायसवाल, रामविलास शाह, सरिता कुमारी, वीरेंद्र कारक, रीता कुमारी, कामेश्वर चौधरी, चंद्रशेखर मुखिया, संध्या देवी, लक्ष्मीनारायण पोद्दार, सुलेखा देवी और अहिल्यादेवी समेत दर्जनों गायत्री परिवार सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं