Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एक पेड़ काटो तो दस लगाओ का लिया संकल्प



सुपौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिपरा प्रखंड के बसहा पैक्स परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025-26 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाए जाने की घोषणा के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार, नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. नैयाज, और नाबार्ड से संबद्ध एनजीओ प्रतिनिधि थे। इन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और पैक्स सदस्यों को पर्यावरण के महत्व, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों, और सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर विस्तार से जानकारी दी।

समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। इसका असंतुलन आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।  उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और हर नागरिक को अपना मानवीय कर्तव्य निभाते हुए पृथ्वी को प्रदूषण से बचाना चाहिए।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “एक पेड़ काटो तो दस पेड़ लगाओ” का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए और हर व्यक्ति को पर्यावरण मित्र बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में अमरेंद्र प्रसाद यादव, रामनारायण यादव, पीतांबर यादव, कुशेश्वर यादव, कपिल देव यादव, रामदेव दास, सच्चिदानंद यादव, प्रो. राम प्रसाद मंडल, अनिल यादव, गंगा मंडल समेत कई किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पैक्स सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं