सुपौल। जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत पथरा दक्षिण निवासी ब्रजेश कुमार को एक बार फिर इफको एम्पलॉइज यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। 11 जून 2025 को एफएमडीआई, गुरुग्राम में संपन्न चुनाव में ब्रजेश कुमार को चौथी बार यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई। उनके इस चयन पर पूरे जिले में खुशी की लहर है।
ब्रजेश कुमार के परिवार की पृष्ठभूमि भी जनसेवा और सहकारिता से जुड़ी रही है। उनके पिता स्वर्गीय महावीर प्रसाद यादव पथरा दक्षिण पंचायत के मुखिया थे, जबकि उनके भाई रत्नेश कुमार भी मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं। ब्रजेश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर फिर से अध्यक्ष बनने से सुपौल जिले के सहकारी क्षेत्र, व्यापार मंडल तथा पैक्स प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखा गया।
जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष सह पिपरा व्यापार मंडल एवं बसहा पैक्स के अध्यक्ष प्रदीप यादव, रामपुर पैक्स अध्यक्ष तरुण प्रताप, अमहा पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार, महेशपुर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, कटैया माहे पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार, दिनापट्टी पैक्स अध्यक्ष कमलेश मंडल, राघोपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल, बसंतपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श. लालगोठिया, त्रिवेणीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, किशनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश मिश्रा, राजपुर पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह, तथा पप्पू चौधरी, विनोबा जी समेत अनेक पूर्व एवं वर्तमान सहकारी समिति अध्यक्षों ने ब्रजेश कुमार को बधाई दी है।
ब्रजेश कुमार के इस चयन को जिले की सहकारी ताकत और नेतृत्व क्षमता का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से सम्मान माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं