Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही पुलिस ने की कार्रवाई, चार कोर्ट वारंटी और एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


सुपौल। भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार कोर्ट वारंटी और एक नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष संजय दास ने दी।

थानाध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरली गांव वार्ड संख्या 1 निवासी सत्तो मुखिया, शिव कुमार मुखिया, सरोज कुमार मुखिया, तथा गढ़िया गांव वार्ड संख्या 8 निवासी संजय कुमार मेहता को उनके घर से गिरफ्तार किया। ये चारों न्यायालय द्वारा वारंटेड आरोपी थे।

इसके अलावा थाना कांड संख्या 87/25 के तहत नामजद प्राथमिक अभियुक्त लालगंज गांव वार्ड संख्या 7 निवासी दिनेश साह को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं