सुपौल। स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को गांधी मैदान, सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर परेड की तैयारियों, झंडोतोलन की प्रक्रिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा का विस्तार से निरीक्षण किया गया।
पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), वरीय उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को समय पर और सटीक तरीके से कार्यक्रम संचालन के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
कोई टिप्पणी नहीं