सुपौल। सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं भारत स्काउट और गाइड के सभापति संग्राम सिंह की अध्यक्षता में संगठन के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला काउंसिल का पुनर्गठन किया गया।
नए पुनर्गठित काउंसिल में मुख्य संरक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी सुपौल, जबकि संरक्षक के रूप में पुलिस अधीक्षक सुपौल, डॉ. विजय शंकर चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह और नूनूमणी सिंह का चयन किया गया।
सभापति के पद पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल बनाए गए, जबकि उप सभापति के रूप में राजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), अभय कुमार सिंह (बीरपुर), सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अनोखा देवी (पूर्व जिला परिषद, सुपौल), मधु कुमारी (बीरपुर) और सरोजिनी झा का चयन किया गया।
जिला मुख्य आयुक्त के रूप में राघवेंद्र कुमार झा, जिला सचिव के रूप में नागेश्वर विराजी, सहायक सचिव जयशंकर गांधी (मध्य विद्यालय गोरबगढ़), संयुक्त सचिव रंजू झा, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल (मध्य विद्यालय चौहटा) और जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा नियुक्त किए गए।
कोई टिप्पणी नहीं