सुपौल। निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे डॉक्यूमेंट अपलोडिंग कार्य का विशेष निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उन बूथों का जायजा लिया जहां बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के कार्य की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं पाई गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को कार्य की गति में सुधार लाने एवं लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि निर्वाचक सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
कोई टिप्पणी नहीं