Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश




सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले में संचालित प्रायोजन योजना, परवरिश योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं का प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अंतरजातीय विवाह करने वाले युवाओं को सरकारी सहायता का लाभ मिल सके।

बैठक में दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित साइकिल हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही जिन दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड अब तक नहीं बन पाया है, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर कार्ड निर्गत कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के पुनर्वास की दिशा में नियमानुसार लगातार प्रयास जारी रखें। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय की अन्य योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं