सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय स्थित शोभा भवन परिसर में शनिवार को तैलिक साहू समाज का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला तैलिक साहू सभा के नवमनोनीत जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता का नागरिक अभिनंदन महेंद्र साह की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार साहू तैलिक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, निरज कुमार गुप्ता और साहू समाज के भू दाता जालेश्वर साह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को माला एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सर्वसम्मति से गोपाल साह को प्रखंड अध्यक्ष, मनमोहन साह को महामंत्री, शंभू साह को कोषाध्यक्ष और लालचंद साह को अंकेक्षक चुना गया। इसी के साथ प्रखंड कमिटी का गठन हुआ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महेंद्र साहू ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने समाज में बढ़ रही कुरीतियों और विखंडन की समस्या पर चिंता जताते हुए जागरूकता लाने की अपील की।
इस मौके पर डॉ. उमाशंकर साह, मुखिया राजेंद्र साह, रामचंद्र साह, मखन साह, जागेश्वर साह, फुलेश्वर साह, रामविलास साह, शंभू साह, मनोज साह, अशोक साह, मनमोहन साह, लालचंद साह, रविंद्र साह, उपेंद्र साह, शंकर शाह, विष्णुदेव साह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं