सुपौल। प्रवासी दीदी कार्यक्रम के तहत झारखंड से पहुंची माया सिंह सिसोदिया ने शनिवार को बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। भाजपा जिला महिला मोर्चा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने महिला लाभार्थियों, जीविका दीदी, आशा दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, पंचायत प्रतिनिधि, धार्मिक मंडली और बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान जिप सदस्य व भाजपा नेत्री अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के क्रम में भीमनगर पंचायत में अजय कुमार गुप्ता के आवास पर प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। वहीं, आदर्श पंचायत भगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में जीविका दीदी, सातनपट्टी पंचायत अंतर्गत ढाढा में बुद्धिजीवी दीदी, लालमनपट्टी कोहवारा में जीविका दीदी एवं मध्य विद्यालय रामपुर में शिव चर्चा मंडली व जीविका दीदी के साथ संवाद हुआ।
इस मौके पर महिलाओं को एनडीए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पुनः एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, सुशील मेहता, अरुण कुमार सिंह, बबन कुमार मेहता, बादल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं