Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर मोहम्मद कमाल खान चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित

 


सुपौल। जनता दल यूनाइटेड के त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। यह चुनाव विधायक सोनम रानी की मौजूदगी में प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक हरेकांत झा एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में मोहम्मद कमाल खान ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें लगातार चौथी बार जनता दल यूनाइटेड का त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया।

निर्वाचन के पश्चात पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक सोनम रानी ने मोहम्मद कमाल खान को बधाई देते हुए कहा कि वे एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सर्वविदित है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

वहीं, नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

इस मौके पर जसवीर सरदार, सीकेंद्र सरदार, जितेंद्र साहू, पवन मेहता, संजय अग्रवाल, अनिल मेहता, सुधीर मेहता, कुसुमलाल मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं