सुपौल। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सुपौल द्वारा बुधवार को बाल विकास सुपौल परियोजना के अंतर्गत 6 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र संख्या 34, 191, 192, 194, 197 एवं 199 का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्था को लेकर संतोष जताते हुए उन्होंने कार्यों में निरंतर सुधार और पारदर्शिता बनाए रखने पर बल
निरीक्षण में सभी केंद्रों पर सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं। इस दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा “पोषण भी, पढ़ाई भी” गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित किया जाए। साथ ही बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर प्रधानमंत्री वंदना योजना के तहत 8 लाभुकों एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 3 पात्र लाभुकों का पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रों का संचालन विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप होना चाहिए तथा संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाएं नियमित रूप से निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगन ऐप के माध्यम से निरीक्षण के दौरान ECCE गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं