Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय रामनगर की बैठक में सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर




सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर पिपरा, सुपौल की विद्यालय संस्थापन समिति की बैठक समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप प्रतिनियुक्ति करने पर चर्चा हुई। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में आवासित छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए दो एएनएम/जीएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालय के बाहर सड़क मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय नोडल पदाधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या, विलियम्स कॉलेज के प्राचार्य, RSM स्कूल के प्राचार्य, ओबीसी स्कूल रामनगर के प्रधानाध्यापक सहित अन्य सदस्य उपस्थित 

कोई टिप्पणी नहीं