Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना की समीक्षा, एक सप्ताह में सीमांकन का निर्देश



सुपौल। जिले में सात निश्चय-3 के तहत संचालित “हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम की प्रगति को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता शामिल हुए। इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि विभागीय निर्देशानुसार छूटी हुई योजनाओं का सर्वेक्षण कार्य कनीय अभियंताओं द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वय से पूरा कर लिया गया है तथा जिले में विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि चयनित योजनाओं का अब सीमांकन एवं नजरी नक्शा तैयार कराया जाना है। इस पर उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित योजनाओं का सीमांकन कराते हुए नजरी नक्शा तैयार कर एक सप्ताह के भीतर लघु सिंचाई प्रमंडल को उपलब्ध कराएं।

साथ ही कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ कनीय एवं सहायक अभियंताओं को संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य में सहयोग सुनिश्चित करें।

उप विकास आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा समय पर उपलब्ध हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं