सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव से एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामनगर गांव में छापेमारी की। इस दौरान बीआर 50 ए 4263 नंबर की बोलेरो गाड़ी को रोका गया, जिसमें प्लास्टिक के बोरों में शराब छिपाकर रखी गई थी।
जांच के दौरान गाड़ी से कुल 1210 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और बोलेरो चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं