Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित



सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने शनिवार को टाउन हॉल सुपौल में 24 मार्च को आयोजित विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वाद-विवाद, ग्रुप डिस्कशन तथा एक्सटेंपोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। “ऑनलाइन मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितने व्यक्तिगत मित्र” विषय पर R.S.M. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी को पुरस्कृत किया गया।

“विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर कबीर कृपानाथ +2 उच्च विद्यालय, हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर एम.एस. मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद ने बाजी मारी। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय, सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी को विजेता घोषित किया गया।

“कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन (संवाद) प्रतियोगिता में “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (यू.एच.एस. चकडुमरिया) तथा “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (यू.एच.एस. बारा एकमा) को सम्मानित किया गया।

एक्सटेंपोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में जिज्ञासा सिंह ने प्रथम, श्रुति श्रेया ने द्वितीय तथा पिंटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग में आर्यन राज प्रथम, राजनंदनी कुमारी द्वितीय तथा यू.एच.एस. परसा उर्दू के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं