सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार 16 मार्च 2026 को छातापुर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र में संचालित विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टर का निरीक्षण कर यह देखा कि 24 घंटे के दौरान प्रत्येक फीडर में कितने समय तक विद्युत आपूर्ति हो रही है। साथ ही उपकेंद्र से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी फीडरों का समय पर मेंटेनेंस कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी क्षेत्रों में 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल रह सके और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं