Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : जदयू नेता संजय अग्रवाल के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड के जदिया में सोमवार को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से रोजा खोला।

इफ्तार से पूर्व रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के दौरान लोगों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर संजय अग्रवाल ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में शामिल होकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दें।

इफ्तार पार्टी में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुखिया अन्नू अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, मो. यूनुस रहमानी, मोहन सिंह, मो. जमील, मो. एजाज सहित सैकड़ों रोजेदार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं