Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्र-छात्राएं परिभ्रमण के लिए रवाना



सुपौल। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के छात्र-छात्राओं को रविवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया। विद्यार्थियों को विष्‍णु मंदिर गणपतगंज और मिथिला हाट के भ्रमण के लिए भेजा गया। परिभ्रमण बस को भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, जदयू नेता सुभाष कुमार यादव और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से उनके बौद्धिक और मानसिक विकास में काफी मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को हर वर्ष विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस परिभ्रमण में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक दिलीप कुमार यादव, कंचन कुमार यादव, पारुल प्रिंस और राजेश कुसीयैत को भी भेजा गया है, जो यात्रा के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को विष्णु मंदिर गणपतगंज के साथ-साथ मिथिला हाट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं