सुपौल। जिले के निर्मली प्रखंड में 10 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अनिरूद्ध प्रसाद यादव ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद विधायक ने भपटियाही बाजार में कुछ देर रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नीतीश कुमार का कार्यक्रम सुनिश्चित है, जिसमें वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों और योजनाओं की जानकारी देंगे।
विधायक ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और इसमें सुपौल जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सूर्य नारायण पासवान, सुखदेव मेहता, शिवू मेहता, महादेव पासवान, उपेंद्र मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं