Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीआईजी ने निर्मली अनुमंडल में किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर संधारण में पाई गईं खामियां

 


सुपौल। कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने मंगलवार को निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पुलिस कार्यालयों एवं थानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय, डागमारा एवं कुनौली थाना सहित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का भी जायजा लिया। उनके आगमन पर पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। इस क्रम में कई स्थानों पर रजिस्टर संधारण में गंभीर खामियां सामने आईं। विशेष रूप से आगंतुक रजिस्टर सही ढंग से नहीं भरा जा रहा था। शिकायतकर्ताओं का पूरा विवरण, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किए जाने से भविष्य में सत्यापन एवं कार्रवाई में कठिनाई की आशंका जताई गई।

डीआईजी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित और पूर्ण जानकारी के साथ अद्यतन करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई केस चार्जशीटेड होने के बावजूद लंबित सूची में दर्ज हैं। कुछ मामलों में छोटी-छोटी प्रक्रियात्मक कमियों के कारण फाइलें अटकी हुई थीं।

इन सभी खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों का समय दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि 28 मार्च को वे पुनः सुपौल आएंगे और सभी एसडीपीओ व इंस्पेक्टरों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कार्यप्रणाली में सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं